सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे उस संदेश का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया था कि सरकार ने मुफ्त लैपटॉप देने की योजना शुरू की है और इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। पत्र सूचना कार्यालय-पीआईबी की तथ्य जांच इकाई ने इस दावे को फर्जी बताते हुए कहा है कि सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना घोषित नहीं की गई है। पीआईबी ने यह भी कहा है कि ऐसे संदेश अक्सर व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी एकत्र करने के प्रयास होते हैं।
News On AIR | अप्रैल 27, 2026 4:30 अपराह्न
सरकार ने मुफ्त लैपटॉप योजना के दावे वाले वायरल संदेश का किया खंडन