सरकार ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया है कि भारतीय रिज़र्व बैंक ने बंद हो चुके करेंसी नोटों को बदलने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पत्र सूचना कार्यालय की फैक्ट चेक इकाई ने कहा है कि यह दावा फर्जी है और रिजर्व बैंक ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। पत्र सूचना कार्यालय ने लोगों से आग्रह किया है कि ऐसी किसी भी फर्जी खबर की शिकायत फोन नम्बर 918799711259 पर या factcheck@pib.gov.in पर की जा सकती है।।
News On AIR | अप्रैल 17, 2026 7:59 अपराह्न
सरकार ने बंद नोट बदलने पर RBI के नए दिशानिर्देश वाली खबर का खंडन किया