अप्रैल 21, 2026 5:34 अपराह्न

printer

सरकार ने सीडीएस को निशाना बनाने वाले फर्जी एआई वीडियो का खंडन किया

सरकार ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो का खंडन किया है। इसमें दावा किया गया है कि देश के चीफ डिफेन्स ऑफ स्टाफ-सीडीएस ने अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। पत्र सूचना कार्यालय-पीआईबी की फैक्ट चेक यूनिट ने बताया कि ऐसा कोई बयान नहीं दिया गया है। यह वीडियो फर्जी है और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से बनाया गया है।

पीआईबी ने बताया कि इस डीपफेक वीडियो को पाकिस्तान द्वारा लोगों को गुमराह करने के लिए प्रसारित किया जा रहा है। सरकार ने लोगों से आग्रह किया है कि वे किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले हमेशा विश्वसनीय स्रोतों से उसकी पुष्टि करें।