सरकार ने सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट का खंडन किया। इन पोस्ट में दावा किया गया था कि अधिकारियों ने विरोध प्रदर्शनों में बाधा डालने के लिए जानबूझकर दिल्ली में कचरा डाला। पत्र सूचना कार्यालय-पीआईबी की तथ्य जांच इकाई ने स्पष्ट किया है कि यह दावा झूठा है। पीआईबी ने बताया कि यह वीडियो हरियाणा के पानीपत का है और अगस्त का है। यह वीडियो अपनी मांगें मनवाने के लिए प्रदर्शन कर रहे सफ़ाई कर्मचारियों की हड़ताल से जुड़ा है।
News On AIR | अक्टूबर 10, 2026 6:50 अपराह्न
दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए कचरा डालने के दावे का सरकार ने किया खंडन