अक्टूबर 30, 2026 2:29 अपराह्न

printer

सरकार ने असंगठित क्षेत्रों के कामगारों और डिजिटल प्‍लेटफॉर्म से जुड़े श्रमिकों के लिए राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के गठन की अधिसूचना जारी की

सरकार ने असंगठित गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों के लिए राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के आधिकारिक गठन को अधिसूचित कर दिया है। इस बोर्ड की अध्यक्षता केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री करेंगे। इसमें केंद्र एवं राज्य सरकारों, प्रमुख एग्रीगेटर कंपनियों, नियोक्ताओं, नागरिक समाज संगठनों, श्रमिक संघों, गिग एवं प्लेटफॉर्म एसोसिएशनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। मंत्रालय ने कहा कि बोर्ड को लाखों गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों के साथ-साथ पारंपरिक असंगठित श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा अंतर को कम करने के लिए निर्धारित कल्याणकारी योजनाओं को तैयार करने, उनकी निगरानी करने और उनकी अनुशंसा करने का दायित्व सौंपा गया है।