सरकार एक महीने के भीतर महत्वपूर्ण खनिजों के भंडार पर नीति की घोषणा कर सकती है। खान मंत्रालय के सचिव केशव चंद्र के अनुसार इस नीति के जरिए रक्षा, एयरोस्पेस और ऊर्जा जैसे रणनीतिक क्षेत्रों के लिए इन संसाधनों की आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने की आशा है। उन्होंने कहा कि सरकार बैटरी के मुख्य घटकों के बारे में त्वरित मूल्यवर्धन के लिए गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश और ओडिशा में चार समर्पित महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण पार्कों पर भी कार्य कर रही है। तांबा, लिथियम, निकेल, कोबाल्ट और रेयर अर्थ धातुओं जैसे महत्वपूर्ण खनिज आवश्यक धातुएं हैं। इनकी आवश्यकता स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकी को बढ़ाने में होती है। इन धातुओं का इस्तेमाल पवन टरबाइन, बिजली नेटवर्क, बिजली वाहन और बैटरी विनिर्माण में बढ रहा है।
News On AIR | अक्टूबर 10, 2026 6:52 अपराह्न
सरकार एक महीने में महत्वपूर्ण खनिजों के भंडार पर नीति घोषित कर सकती है