सितम्बर 19, 2026 9:50 अपराह्न

printer

सरकार ने सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमा‍णीकरण अनिवार्य किया

सरकार ने इस वर्ष पहली अक्तूबर से सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी रिफिल के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमा‍णीकरण अनिवार्य कर दिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के बयान में कहा गया कि घरेलू एलपीजी ग्राहकों को तय खुदरा बिक्री मूल्‍य और लागू सब्सिडी पर रिफिल बुक करने के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमा‍णीकरण पूरा करना होगा।

इससे यह सुनिश्चित होगा कि सब्सिडी वाली एलपीजी सिर्फ़ वास्‍तविक और ज़रूरतमंद परिवारों तक ही पहुँचे। हर कनेक्शन को आधार-प्रमा‍णीकृत ग्राहक से जोड़ने से सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडरों का वाणिज्यिक और व्‍यवसायिक इस्तेमाल रोकने में मदद मिलेगी। इससे डुप्लिकेट और अयोग्य कनेक्शन हटेंगे और सब्सिडी पहुँचाने की प्रक्रिया पारदर्शी होगी और सही लोगों तक पहुंचेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला