अक्टूबर 10, 2026 6:09 अपराह्न

printer

सरकार ने पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा अकाउंट्स के भ्रामक वीडियो को गलत बताया

सरकार ने पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा अकाउंट्स से फैलाए जा रहे गुमराह करने वाले वीडियो को गलत बताया है। इस वीडियो में झूठा दावा किया गया था कि दिल्ली पुलिस ने राजधानी में विरोध प्रदर्शन के दौरान गोली चलाई है। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्‍य जांच इकाई ने स्‍पष्‍ट किया है कि यह वीडियो जंतर-मंतर पर हो रहे विरोध प्रदर्शन से जुड़ा नहीं है। पत्र सूचना कार्यालय ने यह भी कहा कि यह फुटेज पुराना है और इसे गुमराह करने वाले दावे के साथ साझा किया जा रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला