सरकार ने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को वायुसेना का नया प्रमुख नियुक्त किया है। वे 31 अक्टूबर को कार्यभार संभालेंगे। वे एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह का स्थान लेंगे। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने वायुसेना में कई महत्वपूर्ण परिचालन और रणनीतिक पदों पर जिम्मेदारी संभाली है। इनमें मुख्यालय इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ में सीआईएससी और सेंट्रल एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पद शामिल है।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, एयर मार्शल दीक्षित एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट और क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर हैं। उन्हें तीन हजार पांच सौ घंटे से अधिक विमान उड़ाने का अनुभव है।