अमरीका और ईरान के बीच शांति वार्ता की उम्मीदों से युद्ध की आशंका कम होने के बाद एशियाई बाजारों के शुरुआती कारोबार में वैश्विक तेल की कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत दो दशमलव दो प्रतिशत गिरकर 97.20 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल हो गई, जबकि अमरीकी बाजार में तेल की कीमत दो दशमलव दो प्रतिशत कम होकर लगभग 96.90 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल हो गई।
पिछले सप्ताह ईरान अमरीका के बीच हुई वार्ता विफल होने के बाद अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के शिपमेंट पर रोक लगाने के आदेश जारी किया जिसके बाद कल तेल की कीमत 100 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई थी। एशियाई शेयर बाजारों में भी मामूली तेजी देखी गई।