मई 29, 2026 5:26 अपराह्न

printer

आईएटीए के अनुसार अप्रैल 2026 में वैश्विक विमान यात्री मांग में 3.4% की गिरावट

अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (आई.ए.टी.ए.) के अनुसार अप्रैल 2026 में वैश्विक विमान यात्री मांग में पिछले वर्ष की तुलना में 3.4% की गिरावट दर्ज की गई, जो तेज मंदी का संकेत है। इस गिरावट का मुख्य कारण पश्चिम एशिया में जारी युद्ध है।

आई.ए.टी.ए. ने कहा कि यह मंदी मुख्य रूप से मध्य पूर्व एयरलाइंस की यात्रा मांग में आई भारी गिरावट के कारण हुई। अप्रैल में यात्री मांग में पिछले वर्ष की तुलना में 48 दशमलव एक प्रतिशत की भारी गिरावट आई। हालांकि, मध्यपूर्व को छोड़कर अंतर्राष्ट्रीय मांग में एक दशमलव नौ प्रतिशत की वृद्धि हुई।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला