ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदकों सहित कुल 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया है।
भारतीय मुक्केबाज जैस्मीन लैंबोरिया, प्रीति पवार, साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास, अरुंधति चौधरी, सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल ने अपने-अपने फाइनल मुकाबलों में शानदार जीत हासिल करते हुए स्वर्ण पदक जीते। हालांकि भारत की लवलीना बोरगोहेन को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
भारतीय मुक्केबाज सचिन सिवाच ने भी पुरुष 60 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में नामीबिया के ट्रायगेन मॉर्निंग न्डेवेलो को हराकर स्वर्ण पदक जीता। एथलेटिक्स में पांच हजार मीटर में भारतीय धावक गुलवीर ने कांस्य पदक जीता।
आज रात ही नरेंद्र बेरवाल पुरुष 90 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में इंग्लैंड के दमार थॉमस से मुकाबला करेंगे।
भारत ने पैरा एथलेटिक्स में भी ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की और पुरुषों के शॉट पुट F57 वर्ग में सोमन राणा ने स्वर्ण पदक जीता और हांलाकि शुभम जुयाल को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
अन्य एथलेटिक्स स्पर्धाओं में ट्रिपल जम्पर प्रवीण चित्रवेल ने रजत पदक और सेल्वा प्रभु ने कांस्य पदक जीता। जूडो मैट पर, उन्नति शर्मा ने न्यूजीलैंड की कोना क्रिस्टी को हराकर महिला 63 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
करणजीत सिंह मान ने न्यूजीलैंड के इलियट कॉनॉली को तीन मिनट 29 सेकंड में इप्पोन से हराकर पुरुष 90 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।