ग्लास्गो में 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने अपना पहला पदक जीत लिया है। पैरा पावरलिफ्टिंग की पुरुष हैवीवेट स्पर्धा में झंडू कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया। बिहार के नालंदा के रहने वाले झंडू कुमार ने 190 किलोग्राम भार उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने 196 किलोग्राम का रिकॉर्ड प्रयास भी किया, लेकिन उसे पूरा नहीं कर सके।
लाइटवेट वर्ग में अशोक मलिक चौथे और परमजीत कुमार सातवें स्थान पर रहे। महिला वर्ग में जसप्रीत कौर छठे और सुमन देवी सातवें स्थान पर रहीं। झंडू कुमार ने पोलियो और आर्थिक कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद यह उपलब्धि हासिल की।