अगस्त 31, 2026 8:18 पूर्वाह्न

printer

जर्मनी ने लगातार दूसरी बार जीता एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप का खिताब

जर्मनी लगातार दूसरी बार एफ. आई. एच. पुरुष हॉकी विश्व कप का खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है। कल शाम बेल्जियम में खेले गए फाइनल में जर्मनी ने स्पेन को 1-0 से हराया। 
 
जर्मनी के लिए माइकल स्ट्रूथोफ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे क्वार्टर में एकमात्र गोल दागा। यह जर्मनी का चौथा हॉकी विश्व कप खिताब है। 
इससे पहले, पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य पदक अर्जेंटीना को मिला, जिसने तीसरे स्थान के मैच में नीदरलैंड्स को 2-1 से हराया। यह परिणाम अर्जेंटीना की महिला टीम द्वारा एफ.आई.एच. महिला हॉकी विश्व कप का खिताब जीतने के ठीक 24 घंटे बाद आया है। महिला टीम ने 1-1 से ड्रॉ के बाद पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड्स को 3-1 से हराया था।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला