सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर ने एक सुसंगत राष्ट्रीय कार्रवाई के रूप में सैन्य सटीकता, सूचना नियंत्रण, कूटनीतिक संकेत और आर्थिक संकल्प को एक साथ प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि इसने गहराई तक प्रहार किया, आतंकी ढांचे को ध्वस्त कर दिया, एक लंबे समय से चली आ रही रणनीतिक धारणा को तोड़ दिया और फिर जान-बूझकर और उद्देश्यपूर्ण तरीके से रुक गया। सेना प्रमुख ने राष्ट्रीय राजधानी में ‘सेंटर फॉर लैंड वॉरफेयर स्टडीज़’ में ‘सुरक्षा से समृद्धि: सतत राष्ट्रीय विकास के लिए स्मार्ट पावर’ विषय पर आयोजित एक सेमिनार को संबोधित करते हुए यह बात कही।
News On AIR | मई 19, 2026 2:19 अपराह्न
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर ने सैन्य और कूटनीतिक समन्वय की ताकत दिखाई