फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दक्षिण-पश्चिम हिस्से में अनियंत्रित जंगल की आग से निपटने के लिए आज एक आपातकालीन बैठक बुलाई। आग के कारण फ्रांस में 2 लाख 50 हजार से अधिक लोगों को अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है। फ्रांस के गिरोंडे क्षेत्र में लगी भीषण आग ने पेरिस से चार गुना बड़े क्षेत्र को तबाह कर दिया है, जहाँ स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए अवकाश शिविरों पर रोक लगा दी है।
स्पेन में मैड्रिड और वालेंसिया के पास आग से 76 हजार लोग निकाले गए हैं और 30 हजार लोगों को घरों में रहने का आदेश दिया गया है।