अक्टूबर 19, 2026 11:18 पूर्वाह्न

printer

फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट कल से शुरू, पीवी सिंधु की अगुवाई में भारतीय खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती

फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट कल से शुरू होने जा रहा है। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधु की अगुवाई में भारतीय खिलाड़ी इस सुपर-750 टूर्नामेंट में अपनी चुनौती पेश करेंगे। सिंधु का सामना विश्व नंबर एक खिलाड़ी दक्षिण कोरिया की आन से यंग से होगा। महिला सिंगल्‍स में तन्वी शर्मा और इशारानी बरुआ आमने-सामने होंगी। जबकि अश्मिता चालिहा, उन्नति हुडा और देविका सिहाग भी भारतीय दल का हिस्‍सा हैं। पुरूष सिंगल्‍स में लक्ष्य सेन जापान के कोडाई नाराओका के साथ पहला मुकाबला खेलेंगे। एक अन्‍य मुकाबले में किदांबी श्रीकांत और आयुष शेट्टी आमने-सामने होंगे। वहीं सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी का मुकाबला फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव और टोमा जूनियर पोपोव से होगा।

महिला डबल्‍स में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद का मुकाबला ताइवान की लिन चिह-चुन और यांग चू युन से होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला