रक्षा बंधन के अवसर पर हरियाणा सरकार ने हरियाणा राज्य परिवहन की साधारण बसों में महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की है। यह निःशुल्क यात्रा सुविधा कल दोपहर 12 बजे से शुरू होकर 28 अगस्त की मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेगी। इन महिलाओं के साथ यात्रा करने वाले 15 वर्ष तक के बच्चे भी बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगे। यह सुविधा दिल्ली और चंडीगढ़ सहित किसी भी स्थान की यात्रा के लिए मान्य होगी।
News On AIR | अगस्त 26, 2026 7:56 अपराह्न
रक्षाबंधन पर हरियाणा में महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा