फ्रांस में, चैंपियंस लीग में पेरिस सेंट जर्मेन की आर्सेनल पर जीत का जश्न मना रहे फुटबॉल प्रशंसकों और पुलिस के बीच हुई झड़पों में कुल 219 लोग घायल हो गए हैं।
राजधानी पेरिस में परिवहन सेवाएं प्रभावित होने के कारण स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हजारों पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज़ ने बताया कि आठ लोगों की हालत गंभीर हैं। हिंसा के आरोप में 780 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पेरिस रिंग रोड पर एक व्यक्ति का शव मिला, जिसे दंगाइयों ने रात भर अवरुद्ध करने की कोशिश की थी।