जून 23, 2026 7:35 पूर्वाह्न

printer

उर्वरक से भरे 4 मालवाहक जहाजों ने होर्मुज जलडमरूमध्य को पार किया

यूरिया, डाइ-अमोनियम फॉस्फेट और सल्फर लेकर आ रहे चार भारतीय मालवाहक जहाज पिछले सप्ताह होर्मुज जलडमरूमध्य को सफलतापूर्वक पार कर चुके हैं।

रसायन और उर्वरक मंत्रालय के अनुसार, ये जहाज अब देश के विभिन्न बंदरगाहों की ओर बढ़ रहे हैं। इनमें आंध्र प्रदेश के कृष्णापट्टनम और काकीनाडा बंदरगाह, ओडिशा का पारादीप बंदरगाह और गुजरात का मुंद्रा बंदरगाह शामिल हैं।

मंत्रालय ने बताया कि देश में कुल उर्वरक भंडार 196 लाख टन है। पिछले वर्ष इसी अवधि तक  यह आंकड़ा 168 लाख टन था।

मंत्रालय के अनुसार आयातित उर्वरकों की खेप से देश में मौजूद उर्वरक भंडार अधिक समृद्ध होगा तथा किसानों की कृषि आवश्यकताएं पूरी होंगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला