पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आज कोलकाता के न्यूटाउन स्थित उत्तम कुमार फिल्म सेंटर के भूमि पूजन समारोह में भाग लिया। राज्य सरकार बांग्ला सिनेमा के दिग्गज कलाकार उत्तम कुमार की जन्म शताब्दी मना रही है। उत्तम कुमार फिल्म सेंटर का निर्माण 25 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।
फिल्म सेंटर में 750 सीटों की क्षमता वाले दो सिनेमा हॉल, एक हजार सीटों की क्षमता वाला एक सभागार, एक खुला थिएटर और एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स, रियलिटी शो और पोस्ट प्रोडक्शन की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मिथुन चक्रवर्ती को राज्य सरकार का सांस्कृतिक सलाहकार बनाया गया है। पश्चिम बंगाल सरकार कल से शुरू हुई उत्तम कुमार की जन्म शताब्दी चार दिनों तक मना रही है।
बांग्ला सिनेमा के महानायक उत्तम कुमार की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में आज कोलकाता में विशेष डाक टिकट जारी किया गया है। उत्तम कुमार अभिनीत फिल्में कोलकाता के विभिन्न सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जा रही हैं।