अप्रैल 10, 2026 2:44 अपराह्न

printer

राज्यसभा के पूर्व उपसभापति हरिवंश राज्यसभा सदस्य के रूप में मनोनीत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्यसभा के पूर्व उपसभापति हरिवंश को राज्यसभा सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। श्री हरिवंश का कार्यकाल कल समाप्त हो गया। पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के राज्यसभा से सेवानिवृत्त होने के बाद श्री हरिवंश को मनोनीत किया गया है। गृह मंत्रालय ने आज इस संबंध में अधिसूचना जारी की।