सितम्बर 10, 2026 2:11 अपराह्न

printer

पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का जालंधर में निधन

पंजाब के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भगत चुन्नी लाल का आज जालंधर में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार आज शाम किया जाएगा।

भगत चुन्नी लाल वर्ष 2012 में तत्कालीन शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे। वे जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक चुने गए और पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।

उनके बेटे मोहिंदर भगत वर्तमान में आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री हैं।