नॉर्वे के पूर्व राजनयिक एरिक सोल्हेम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत में हुए कई प्रमुख परिवर्तनों का उल्लेख किया। इन परिवर्तनों में विकसित भारत का दृष्टिकोण, आधारभूत ढ़ाचें जैसे सड़कें, एयरपोर्ट, रेलवे और पत्तन में परिवर्तन के साथ-साथ पर्यावरण में बदलाव को रेखांकित किया है। उन्होंने जी-20 और ब्रिक्स में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की।
News On AIR | सितम्बर 17, 2026 12:34 अपराह्न
नॉर्वे के पूर्व राजनयिक ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं