अप्रैल 25, 2026 7:18 अपराह्न

printer

सर्वोच्च न्यायालय ने पूर्व न्यायाधीश हृषिकेश रॉय को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का लोकपाल किया नियुक्त

सर्वोच्च न्यायालय ने अपने पूर्व न्यायाधीश हृषिकेश रॉय को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का लोकपाल नियुक्त किया है। इससे पूर्व 20 मार्च को इस पद पर नियुक्त किये गये पूर्व न्यायाधीश अभय एस. ओका ने कहा कि इसमें न्यायिक कार्य शामिल होने के कारण लोकपाल के रूप में अपना कार्यकाल जारी रखने की उन्‍होंने अनिच्छा व्यक्त की।

यह मामला बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से संबंधित मुद्दों से जुड़ा है। पिछले वर्ष अगस्त महीने में सर्वोच्च न्यायालय ने अपने पूर्व न्यायाधीश एल. नागेश्वर राव को एसोसिएशन का लोकपाल नियुक्त किया था और उन्हें एसोसिएशन के सुचारू संचालन के लिए तौर-तरीके तय करने के लिए हितधारकों के साथ बैठकें करने का निर्देश दिया था।

अपने 20 मार्च के आदेश में पीठ ने बताया कि न्यायमूर्ति राव ने एक विस्तृत रिपोर्ट और एक अलग नोट प्रस्तुत किया था। उन्‍होंने इस पद से मुक्त होने का अनुरोध किया था। इसके बाद, न्यायमूर्ति ओका को लोकपाल नियुक्त किया गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला