सितम्बर 13, 2026 1:58 अपराह्न

printer

भारत के पूर्व विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला ने कहा, नई दिल्ली घोषणापत्र का अपनाया जाना भारत और वैश्विक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण क्षण

भारत के पूर्व विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला ने कहा है कि ब्रिक्स इंडिया 2026 की सफल बैठक और नई दिल्ली घोषणापत्र का अपनाया जाना भारत और वैश्विक व्यवस्था के लिए  महत्वपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपने सभ्यतागत मूल्यों में दृढ़ विश्वास रखते हुए एक बार फिर अपनी कूटनीति की शक्ति का प्रदर्शन किया है जो विश्व के साथ संवाद, साझेदारी और सहयोग के लिए खुला है। उन्‍होंने कहा कि भारत की ब्रिक्‍स कूटनीति ने दिखाया है कि नेतृत्‍व सिर्फ प्रतिष्‍ठा का मामला नहीं बल्‍कि इसका उद्देश्‍य साझा प्राथमिकताओं, विकास, शांति, नवचार, दृढ़ता और सतत विकास के मुद्दों पर विभिन्‍न राष्‍ट्रों को एक साथ लाना है।