अगस्त 17, 2026 9:01 अपराह्न

printer

यूरोप के कई हिस्सों में जंगलों में लगी आग लगातार फैल रही

यूरोप के कई हिस्सों में जंगलों में लगी आग लगातार फैल रही है। देश इस साल की सबसे गर्म और शुष्क गर्मियों में आग पर काबू पाने के लिए जूझ रहे हैं। बेल्जियम में जर्मनी की सीमा के पास पूर्वी हाई फेन्स इलाके में देश की सबसे बड़ी जंगल की आग में से एक है। मौसम ठंडा होने और रात में बारिश के बावजूद आग पूरी तरह बुझ नहीं सकी है। राजा फिलिप ने आग बुझाने में जुटी आपातकालीन सेवाओं का दौरा किया। नॉर्वे, स्वीडन, जर्मनी और नीदरलैंड के विमानों की मदद से दर्जनों दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं।
 
ग्रीस में सलामिना द्वीप पर लगी जंगल की आग में 2 लोगों की मौत, 9 घायल और कई मकान नष्ट हो गए। अधिकारी आग के कारणों की जांच कर रहे हैं। राजधानी एथेंस के पूर्व में स्पाता के पास भी एक अन्य आग लग गई, जो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नजदीक है। वहीं, दक्षिण-पश्चिमी फ्रांस के लांद क्षेत्र में चार दिनों की कोशिश के बाद जंगल की आग पर काबू पा लिया गया है। तापमान में कमी के बाद अधिकारियों ने छह सौ से अधिक विस्थापित लोगों में से कुछ को अपने घर लौटने की अनुमति दे दी है। एक हालिया अध्ययन में यूरोप में पड़ रही अत्यधिक गर्मी और शुष्क परिस्थितियों को जलवायु परिवर्तन से जोड़ा गया है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला