अक्टूबर 7, 2026 4:51 अपराह्न

printer

विदेश सचिव पश्चिम सिबी जॉर्ज ने इटली के विदेश और अंतर्राष्‍ट्रीय सहयोग मंत्रालय निदेशक पाओलो मारी से मुलाकात की

विदेश मंत्रालय के पश्चिमी मामलों के सचिव सिबी जॉर्ज ने नई दिल्‍ली में इटली के विदेश और अंतर्राष्‍ट्रीय सहयोग मंत्रालय में जी-7, जी-20, अंतर्राष्‍ट्रीय खतरों और एकीकृत रणनीति के निदेशक पाओलो मारी से मुलाकात की है। श्री मारी नई दिल्‍ली में आतंकवाद निरोध पर भारत-इटली के संयुक्‍त कार्य समूह की छठी बैठक की सह-अध्‍यक्षता करने के लिए भारत यात्रा पर हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस अवसर पर श्री जॉर्ज और श्री मारी ने आतंकवाद के सभी रूपों और सभी अभिव्‍यक्तियों की निंदा की। उन्‍होंने दोनों देशों के बीच आतंकवादरोधी सहयोग को सशक्‍त करने और आतंकवाद के वित्त पोषण से निपटने पर संयुक्‍त पहल को आगे बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला