जुलाई 27, 2026 8:17 अपराह्न | Foreign Secretary Vikram Misri met with Sun Haiyan

printer

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने चीन में कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के अंतर्राष्ट्रीय विभाग की उप मंत्री सुन हैयान से की मुलाकात

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने आज चीन में कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के अंतर्राष्ट्रीय विभाग की उप मंत्री सुन हैयान से मुलाकात के साथ की। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों के लिए नेताओं के दिशा-निर्देशों के कार्यान्वयन को और बढाने के तरीकों पर चर्चा की। इसमें दोनों पक्षों के लिए प्राथमिकता वाले मुद्दों और राजनीतिक, जन-संबंधी, शैक्षणिक और विचार-विमर्श केंद्रों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा देना शामिल है।

    विदेश सचिव ने चीनी जन राजनीतिक परामर्श सम्मेलन की 14वीं राष्ट्रीय समिति के उप महासचिव हांग लियांग से भी मुलाकात की। उन्होंने राजनीतिक और जन-संबंधी स्तरों पर द्विपक्षीय आदान-प्रदान को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला