विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने आज नई दिल्ली में क्वाड शेरपाओं की बैठक की मेज़बानी की। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बैठक में समुद्री सुरक्षा, आर्थिक समृद्धि, महत्वपूर्ण और उभरती हुई टेक्नोलॉजी और मानवीय सहायता व आपदा राहत जैसे मुख्य क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान, शेरपाओं ने क्वाड के आपसी कामकाज और व्यावहारिक गतिविधियों में आई तेज़ी का स्वागत किया। उन्होंने क्वाड विदेश मंत्रियों की अगली बैठक में घोषित किए जाने वाले संभावित नए मुद्दों पर भी चर्चा की।
News On AIR | सितम्बर 3, 2026 10:19 अपराह्न
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने आज नई दिल्ली में क्वाड शेरपाओं की बैठक की मेज़बानी की