अगस्त 22, 2026 6:08 अपराह्न

printer

विशेष डॉलर-रुपया सुविधा में 72 अरब 85 करोड़ डॉलर से अधिक का विदेशी मुद्रा प्रवाह

रिज़र्व बैंक ने बताया कि विशेष डॉलर-रुपया विदेशी मुद्रा परिवर्तन सुविधा में 21 अगस्त 2026 तक 72 अरब 85 करोड़ डॉलर से अधिक का विदेशी मुद्रा प्रवाह हुआ है। इसमें विदेशी मुद्रा अनिवासी जमा का हिस्सा सबसे अधिक 65 अरब डॉलर से ज्‍यादा का है। वहीं, विदेशी मुद्रा उधार लगभग पांच अरब डॉलर और बाह्य वाणिज्यिक उधार से लगभग ढाई अरब डॉलर रहा।
 
रिज़र्व बैंक ने इस वर्ष 8 जून को अनिवासी जमा, बाह्य वाणिज्यिक उधार और विदेशी मुद्रा उधार में आने वाले विदेशी मुद्रा प्रवाह के लिए यह विशेष सुविधा शुरू की थी। रुपये की कमज़ोरी के बीच डॉलर के प्रवाह को बढ़ावा देने के लिए लाई गई यह सुविधा मूल रूप से सितंबर के अंत तक उपलब्ध थी, लेकिन इसे मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया के कारण इसे एक महीने पहले ही बंद कर दिया गया। इसके परिणामस्वरूप देश में अपेक्षित मात्रा में विदेशी मुद्रा का प्रवाह हुआ। यह योजना अब विदेशी मुद्रा अनिवासी जमा के लिए 31 अगस्त, 2026 तक खुली है, जबकि बाह्य वाणिज्यिक उधार और विदेशी मुद्रा उधार के लिए यह सुविधा 31 दिसंबर, 2026 तक खुली रहेगी।