नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल-एनडीआरएफ ने बिहार में 9 और उत्तर प्रदेश में 11 टीमें तैनात की हैं। नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में एनडीआरएफ के कमांडेंट ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि बिहार में तैनात नौ टीमों में से दो टीमें गंडक नदी बेसिन, पश्चिम चंपारण और मुजफ्फरपुर में तैनात की गई हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में तैनात 11 टीमों में से एक टीम कुशीनगर में तैनात है।
श्री सिंह ने कहा कि नेपाल में आई बाढ़ के कारण गंडक नदी में संभावित बाढ़ को देखते हुए एनडीआरएफ को हाई अलर्ट पर रखा गया है।