जुलाई 1, 2026 1:25 अपराह्न

printer

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस और कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में आज तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक स्लीपर बस और कार की टक्कर में दो बालिकाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार हरियाणा से बिहार जा रही तेज रफ्तार बस ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और एक्सप्रेसवे पर करीब 20 फीट तक घिसटती रही। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकालकर बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट घनश्याम मीना, पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह और बांगरमऊ के एसडीएम बृजमोहन शुक्ला ने दुर्घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।