अगस्त 17, 2026 9:56 अपराह्न

printer

उत्तर प्रदेश में 5 दिन तक चलने वाले निवेश सम्मेलन का आयोजन

उत्तर प्रदेश में 5 दिन तक चलने वाले निवेश सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में 200 से अधिक प्रमुख जापानी उद्योगपति, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, व्यावसायिक प्रतिनिधि और नीति निर्माता भाग लेंगे। इसमें राज्‍य सरकार का उद्देश्य जापानी कंपनियों की व्यावसायिक रुचि को ठोस निवेश, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, संयुक्त परियोजनाओं और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन में परिवर्तित करना है। प्रतिनिधिमंडल विनिर्माण, स्वच्छ और हरित ऊर्जा, सेमीकंडक्टर, डिजिटल अवसंरचना, कौशल विकास और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में अवसरों का पता लगाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प के संदर्भ में इस आयोजन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
 
कल नई दिल्ली में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  जापानी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करेंगे। यह उत्तर प्रदेश और जापान के बीच निवेश तथा तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला