फ्रांस के दक्षिणी क्षेत्र में कई सप्ताह से भीषण गर्मी से उत्पन्न कई स्थानों पर आग लगने की अनेक घटनाएं हो रही हैं जो औडी और हेरॉल्ट क्षेत्रों तक फैल गई है। 2,200 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में फैली आग को बुझाने के लिए 800 दमकलकर्मी और 150 वाहन तैनात किए गए। पड़ोसी मार्सिले क्षेत्र के दो स्थानों पर लगी आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन अभी तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। औडे के प्रशासक एलेन बुके ने बताया है कि दमकल सेवाओं को दो अतिरिक्त जल-वर्षक विमानों से भी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी ताकि आग लगने की घटनाओं पर काबू पाया जा सके। इस क्षेत्र में मई महीने से भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है।
News On AIR | जुलाई 2, 2026 8:05 अपराह्न | intense heat in southern France
फ्रांस के दक्षिणी क्षेत्रों में भीषण गर्मी से लगी आग, 2,200 एकड़ से अधिक क्षेत्र प्रभावित