वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्ली में भारत में अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात की। वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बैठक के दौरान उन्होंने भारत-अमरीका आर्थिक और वित्तीय साझेदारी को मजबूत करने, भारत-अमरीका के वित्तीय प्रौद्योगिकी सहयोग, निवेश के अवसरों और द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की। सुश्री सीतारामन ने आगामी 250वें अमरीकी स्वतंत्रता दिवस पर श्री सर्जियो गोर को बधाई भी दी।
News On AIR | मई 20, 2026 10:27 अपराह्न
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने अमरीकी राजदूत सर्जियो गोर से की मुलाकात