लोकप्रिय फिल्म निर्माता, अभिनेता और निर्देशक, भारती राजा का आज चेन्नई में निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे। वे काफी समय से बीमार थे। उन्हें छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार फिल्मफेयर और छह तमिलनाडु फिल्म पुरस्कार मिले। उनकी अधिकांश फिल्मों का संगीत निर्देशन संगीतकार इलैयाराजा ने किया था। वे तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ फिल्मों में भी लोकप्रिय रहे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने चेन्नई स्थित उनके आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
News On AIR | जून 10, 2026 11:11 पूर्वाह्न
फिल्म निर्माता, अभिनेता और निर्देशक, भारती राजा का आज चेन्नई में निधन