जून 19, 2026 7:09 पूर्वाह्न

printer

फीफा विश्‍व कप: चेकिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला एक-एक गोल से ड्रा रहा

फीफा विश्‍व कप में कल रात अमरीका के अटलांटा स्‍टेडियम में ग्रुप-ए के मैच में चेकिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला एक-एक गोल से ड्रा रहा। इस परिणाम से दोनों ही टीमों की नॉक आउट दौर में पहुंचने की उम्‍मीद बनी हुई है।

इससे पहले कल ग्रुप-के में मैक्सिको सिटी में खेले गए मुकाबले में कोलंबिया ने उज्‍बेकिस्‍तान को तीन एक से हरा दिया। ग्रुप-एल के मैच में घाना ने पनामा को एक शून्‍य से हराकर महत्‍वपूर्ण अंक हासिल किया।