जुलाई 14, 2026 11:29 पूर्वाह्न

printer

फीफा विश्व कप: पहला सेमी-फ़ाइनल फ़्रांस और स्पेन के बीच खेला जाएगा

फीफा वर्ल्ड कप में आज रात टेक्सास के डलास स्टेडियम में पहला सेमी-फ़ाइनल फ़्रांस और स्पेन के बीच खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात साढ़े बारह बजे शुरू होगा। फ़्रांस लगातार तीसरी बार फीफा वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश करेगा। वहीं, स्पेन 2010 में ट्रॉफ़ी जीतने के बाद पहली बार वर्ल्ड कप के सेमी-फ़ाइनल में आगे बढ़ने का लक्ष्य रखेगा। फ़्रांस क्वार्टर-फ़ाइनल में मोरक्को को 2-0 से हराकर सेमी-फ़ाइनल में पहुँचा, जबकि स्पेन ने बेल्जियम के ख़िलाफ़ कड़े मुक़ाबले में 2-1 से जीत हासिल कर अगले दौर में जगह बनाई।