फीफा विश्व कप में स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। लॉस एंजिलिस के इंगलवुड में खेले गए दूसरे क्वार्टर फाइनल में पहले हाफ तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं। स्पेन के लिए विजयी गोल मिकेल मेरिनो ने 88वें मिनट में किया। इससे पहले फ्रांस ने पहले क्वार्टर फाइनल में मोरक्को को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
आज तीसरे क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। वहीं, चौथे क्वार्टर फाइनल में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना का सामना कल स्विट्जरलैंड से होगा।