फीफा फुटबॉल विश्व कप के सेमिफाइनल मुकाबले तय हो गए हैं। पहला सेमीफाइनल बुधवार को फ्रांस और स्पेन के बीच खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय अनुसार रात 12:30 बजे शुरू होगा। फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में मोरक्को को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि स्पेन ने बेल्जियम पर कड़े मुकाबले में 2-1 से जीत हासिल की।
दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार को इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा। इंग्लैंड ने नॉर्वे को अतिरिक्त समय में 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की, जबकि अर्जेंटीना ने आज सुबह स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया।
दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों के विजेता 20 जुलाई को न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगे वहीं सेमीफाइलन की दोनों पराजित टीमें 19 जुलाई को मियामी में तीसरे स्थान के लिए प्ले-ऑफ खेलेंगी।