फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आज नॉर्वे का सामना इंग्लैंड से होगा। मैच भारतीय समयानुसार देर रात ढाई बजे शुरू होगा। दूसरे मुकाबले में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना और स्विट्ज़रलैंड आमने सामने होंगे। यह मुकाबला कल सुबह साढ़े छह बजे से खेला जाएगा। दोनों मुकाबलों की विजेता टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।
स्पेन और फ्रांस सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराया था, जबकि फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से शिकस्त देकर अंतिम 4 में प्रवेश किया।