जुलाई 19, 2026 10:09 अपराह्न

printer

फीफा विश्व कप का समापन आज रात अर्जेंटीना और स्पेन के बीच

फीफा विश्व कप का समापन आज रात अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होने वाले खिताबी मुकाबले के साथ हो रहा है, जिसके चलते कई राज्यों में फुटबॉल का बुखार छाया हुआ है। छात्रों और राजनीतिक नेताओं की मांग के बाद केरल, मणिपुर, मिजोरम और मेघालय में कल के लिए स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। उन्होंने फाइनल के देर रात तक चलने और मैच के बाद उपस्थिति और यात्रा को लेकर चिंताओं का हवाला दिया। विश्व कप का फाइनल भारतीय समयानुसार रात साड़े बारह बजे शुरू होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला