जून 16, 2026 1:14 अपराह्न

printer

फीफा विश्व कप: रोमांचक मुकाबले में केप वर्डे ने स्पेन को ड्रॉ खेलने पर मजबूर किया

फीफा विश्व कप में एक बड़े उलटफेर में पश्चिमी अफ्रीका में स्थित छोटे से द्वीप देश केप वर्डे ने दुनिया की एक बड़ी टीम स्पेन को ड्रॉ खेलने पर मजबूर कर दिया। केप वर्डे विश्‍व कप में पहली बार खेल रहा है। केप वर्डे के 40 वर्षीय गोलकीपर वोज़िन्हा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पेन को ड्रॉ पर रोक दिया। दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं। 

इसी बीच, ग्रुप एच के पहले मैच में आज सुबह अमरीका के मियामी स्टेडियम में सऊदी अरब और उरुग्वे के बीच मैच एक-एक गोल की बराबरी पर रहा। सऊदी अरब के अब्दुलेलह अल-अमरी ने 41वें मिनट में रिबाउंड पर गोल किया, जबकि उरुग्वे के मैक्सी अराउजो ने 80वें मिनट में बराबरी का गोल दागा।

इससे पहले, ग्रुप जी में सिएटल स्टेडियम में बेल्जियम और मिस्र के बीच भी मैच 1-1 गोल से ड्रॉ रहा। मिस्र विश्व कप में अपनी पहली जीत के करीब पहुंच गया था लेकिन बेल्जियम के शानदार खेल ने उन्हें निराश कर दिया। मिस्र के इमाम अशूर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।