फीफा विश्वकप-2026 में मिस्र ने आज सुबह वैंकूवर में न्यूजीलैंड पर विश्वकप में 3-1 से अपनी पहली जीत दर्ज की। लीवरपूल के स्टार मोहम्मद सालाह ने इस टूर्नामेंट में अपना पहला गोल किया। इस जीत के साथ मिस्र ग्रुप-सी में पहले स्थान पर पहुंच गया है।
इससे पहले फ्लोरिडा में आज ग्रुप-एच में केप वर्डे और उरुग्वे के बीच मैच 2-2 की बराबरी पर रहा। ग्रुप-जी के मुकाबले में कल रात कैलिफॉर्निया में ईरान और बेल्जियम के बीच खेला गया मैच बिना किसी गोल के ड्रॉ रहा। मेहदी तारेमी के खिलाफ फाउल करने के लिए नाथन न्गोय को बाहर किए जाने के बाद 66वें मिनट में बेल्जियम को दस खिलाडियों के साथ खेलना पड़ा लेकिन ईरान इस मौके का फायदा नहीं उठा सका।
इससे पहले अटलांटा में ग्रुप-एच के मुकाबले में स्पेन ने सऊदी अरब पर 4-0 की शानदार जीत दर्ज करके अगले दौर में अपनी जगह पक्की की। सिर्फ दो मैच खेलकर स्पेन के पास अब चार अंक हैं। वहीं, सऊदी अरब के पास एक अंक है।