मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन से चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल के तराई वाले क्षेत्र और सिक्किम में इस सप्ताह मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।
News On AIR | जून 26, 2026 8:40 अपराह्न
दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं: मौसम विभाग