सितम्बर 14, 2026 9:48 अपराह्न

printer

तथ्य जांच: पचास हजार रुपये से कम आय वाले व्यक्तियों को मुफ्त कार मिलने का दावा फर्ज़ी

सरकार ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का खंडन किया है। इसमें दावा किया गया है कि केंद्र सरकार पचास हजार रुपये से कम आय वाले व्यक्तियों को मुफ्त कार उपलब्ध कराएगी। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्‍य जांच इकाई ने कहा है कि यह दावा एआई से निर्मित और फर्जी है। कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।