विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के सुषमा स्वराज विदेश सेवा संस्थान में मध्य-करियर प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे वर्ष 2002 और 2003 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों से बातचीत की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने बताया कि बातचीत के दौरान उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पिछले एक दशक में भारत की विदेश नीति किस प्रकार विकसित हुई है। उन्होंने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों के संदर्भ में विशेष रूप से बात की। विदेश मंत्री ने विश्व के वर्तमान परिदृश्य में होने वाले परिवर्तनों से सीख लेने के बारे में भी चर्चा की।
News On AIR | अगस्त 17, 2026 9:06 अपराह्न
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने रियों से बातचीत की