विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर अटलांटा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में, सरदार पटेल की दूरदृष्टि, नेतृत्व और भारत की एकता और अखंडता में उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया।
राष्ट्रीय एकता दिवस हर साल 31 अक्टूबर को देश के पहले गृह मंत्री सरदार पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।