अक्टूबर 9, 2026 5:04 अपराह्न

printer

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अदीस अबाबा में इथियोपिया के विदेश मंत्री के साथ बैठक की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत और इथियोपिया की रणनीतिक साझेदारी साझा मूल्यों, समान आकांक्षाओं और विकासशील देशों के बीच ऐतिहासिक एकजुटता पर आधारित है।
 
डॉ. जयशंकर ने आज अदीस अबाबा में इथियोपिया के विदेश मंत्री गेदियोन तिमोथेवोस हेसबोन के साथ बैठक की। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बैठक के दौरान व्यापार, निवेश, विकास परियोजनाओं, बुनियादी ढांचे, समुद्री सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर चर्चा हुई।
 
दोनों नेताओं ने वैश्विक घटनाक्रमों, बहुपक्षीय सहयोग और भारत-अफ्रीकी संघ साझेदारी को मजबूत करने पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला